What Is MBA Course With Full Information - Study For Buddies

Thursday, December 3, 2020

What Is MBA Course With Full Information

INTRODUCTION


  • MBA क्या होता हैं ?

  • MBA कब कर सकते हैं ?

  • MBA कहा से किया जाए ?

  • MBA के लिए शैक्षणिक की योग्यता और प्रवेश परीक्षा क्या हैं ?

  • MBA की फ़ीस कितनी होती हैं ?
  •  
  • MBA करने के बाद में करियर में क्या ऑपरच्युनिटी  मिलती हैं ?

  • MBA कितने समय का होता हैं ? 

  • MBA करने के बाद सैलरी कितनी मिलती हैं ? 

  • क्या MBA हिन्दी माध्यम से होता हैं ? 




डॉक्टर, इंजिनियर, वकील नहीं बने तो क्या हुआ। आप एक चीज़ तो किसी भी हालत में कर सकते हैं और वो हे MBA

अगर आप ग्रेजुएशन पूरा कर चुके हैं। और आगे पढ़ना चाहते हैं, तो आप को MBA के बारे में पक्के से ये जानकारी तो होनी ही चाहिए।

MBA क्या होता हैं ?
MBA कब कर सकते हैं ?
MBA की फ़ीस कितनी होती हैं ?
MBA करने के बाद में करियर में क्या ऑपरच्युनिटी मिलती हैं ?

MBA क्या होता हैं?

MBA यानी Master Of Business Administration जो की एक 2 साल का और बहुत ही प्रतिष्ठित पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री हैं।

MBA करने के दौरान आप बिजनेस मैनेजमेंट के बारे में जानकारी हासिल करते हैं, और यहाँ पर आप ये सीखते हैं की एक बिजनेस को कैसे सक्सेसफुल बनाया जाये, उसमे कैसे सफल हुआ जाये। बिजनेस करने के तरीके बिजनेस से जुडी कई इंपॉर्टेंट जानकारी आप MBA में प्राप्त कर सकते हैं। MBA कई फिल्ड्स में होता हैं जैसे कि, बैंकिंग, फाइनेंस, मार्केटिंग, रिटेल, फोरेन, कल्चर आदि।

आप जिस किसी भी फिल्ड में रुचि रखते हैं, आप उस  फिल्ड में MBA कर सकते हैं। MBA करने के पहले आपको Entrance Exam से होकर गुजरना होता हैं, जो कई तरीके की होती हैं, जिसकी जानकारी हम आगे प्राप्त करेंगे।

MBA कौन कर सकता हैं ?

कई लोगो में ये धारणा होती हैं कि MBA तो बिजनेस से जुडे़ लोगो के लिए होता हैं। या इसे सिर्फ वही लोग कर सकते हैं, जिनका खुदका बिजनेस हो, पर ऐसा नहीं हैं। MBA एक बिजनेस से जुड़ा कोर्स जरूर हैं, पर इसे तो कोई भी कर सकता हैं, यदि आपका कोई फैमिली बिजनेस नहीं भी हैं, तो आप MBA करके किसी बड़ी कंपनी में मेनेजर और इसे भी बड़ी पोजिशन पर नौकरी पा सकते हैं। 

MBA के लिए शैक्षणिक की योग्यता और प्रवेश परीक्षा

आप MBA करना चाहते हैं तो मिनिमम 50% के साथ आपको ग्रेजुएशन करना जरूरी हैं। इसके अलावा आपको MBA में एडमिशन लेने के लिए प्रवेश परीक्षाओं में सफल होना भी जरूरी हैं। हमारे देश में CAT (Common Admission Test) एक प्रतिष्ठति प्रवेश परीक्षा हैं। जिससे कि आप MBA कॉलेज में प्रवेश पा सकते हैं। 

इसके अलावा CMAT (Common Managment Admission Test), XAT,MAT(Managment Aptitude Test), GMAT(Graduate Managment Aptitude Test), NMAT, इसके अलावा कुछ अन्य प्रवेश परीक्षाओं के माध्यम से भी MBA में प्रवेश पाया जा सकता हैं। कुछ कॉलेज में MBA में एंट्री के लिए बहोत सारे शरतो के अलावा एक या दो सालो का किसी कंपनी में वर्क एक्सपीरियंस भी मांगा जाता हैं।

12th के बाद MBA : आप 12 के बाद भी सीधे MBA कर सकते हैं, जो की 5 साल का कोर्स होता हैं, जिसमें BBA+MBA होता हैं, किन्तु यह सुविधा कुछ ही युनिवर्सिटी में हैं। तो हमारे देश में अब कई सारी फिल्ड में MBA कर सकते हैं। जिनमें से कुछ इंपॉर्टेंट फिल्ड हैं।

Human Resource (HR) : Human Resource यानी मानव संसाधन, यहाँ पर आप कंपनी के कर्मचारी अधिकारी की भर्ती, स्टाफ से काम कराना, सैलरी, लीव आदि का प्रबंधन सीखेंगे।

Banking : यदि आप किसी बैंक में अच्छे पद पर कार्य करना चाहते हैं तो आपके लिए यह एक बेहतरीन विकल्प हो सकता हैं।

Finance : बैंकिंग की ही तरह फाइनेंस काभी मार्केट काफी बड़ा हैं, पिछले कुछ सालों में तो ऐसे में इस फील्ड में MBA करना भी सही साबित हो सकता हैं।

Information Technology (IT) : इस फील्ड में आप आईटी जगद के बारे में पढ़ेंगे।

Marketing : इस फिल्ड में जॉब की अपार संभावना हैं, यदि आपमें किसी को प्रभावित करने की क्षमता हैं तो आपको ये फील्ड जरूर चुनना चाहिए।

MBA कहा से किया जाए ?

IIM ( Indian Institute Of Management) देश में इंदौर,अहमदाबाद, बेंगलूर, कोलकाता एव लखनऊ में हैं, जो MBA करने के लिए बेस्ट हैं। किन्तु यह पर एंट्री पाना इतना आसान नहीं हैं। इसके लिए आपको बहुत कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। IIM के अलावा और भी कई सारी युनिवर्सिटी हैं जहा से आप MBA कर सकते हैं।

MBA की फीस कितनी होती हैं ?

MBA की फीस तकरीबन 1 लाख से प्रारंभ होती हैं, एवं 10-12 लाख भी हो सकती हैं जो निर्भर करता हैं आप किस कॉलेज में प्रवेश ले रहे हैं।

MBA कितने समय का होता हैं ? 

यदि आप फुलटाइम MBA करते हैं तो इसमें कुल 4 सेमिस्टर होते हैं जो कि 6 महीने में एक होता हैं।

MBA करने के बाद सैलरी कितनी मिलती हैं ? 

यह निर्भर करता हैं आपके काम पर। वैसे शुरुआत में 3 से 4 लाख प्रतिसाल सैलरी हो सकती हैं यदि आप किसी अच्छी कंपनी में पोस्टेड होते हैं तो।

क्या MBA हिन्दी माध्यम से होता हैं ? 

कई सारे हिन्दी माध्यम के छात्रों का यह सवाल होता हैं की क्या MBA हिन्दी में हो सकता हैं ? पर आपको बताना चाहूंगा कि दोस्तो MBA एक बहुत बड़ी डिग्री हैं जो हिन्दी में लेना संभव नहीं हैं, अगर कहीं पर MBA हिन्दी माध्यम से होता भी हैं तो उसका बहुत ज्यादा महत्व नहीं होता। इसीलिए में आपको यहीं सलाह देना चाहूंगा कि आप पहले अपनी इंग्लिश सुधारे फिर MBA करने के बारे में विचार करिये।






For More Detail Contact Us And Follow On Study For Buddies

Thank You

No comments:

Post a Comment